NEET UG 2024 एडमिट कार्ड जारी, DIRECT LINK से करें डाउनलोड, परीक्षा 5 मई को

NEET UG 2024 admit card direct Link: एनटीए ने NEET UG 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in और neet.ntaonline.in से डाउनलोड कर सकते हैं। NEET UG 2024 के लिए 23,81,833 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। NEET UG 2024 एंट्रेंस एग्जाम 5 मई 2024 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित होगी। पेन-पेपर मोड में आयोजित होने वाले इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए देश के 571 शहरों और देश के बाहर 14 शहरों में एग्जाम सेंटर बनाये गये हैं।

NEET 2024 admit card download link here

NEET UG hall ticket 2024 कैसे डाउनलोड करें?

  • एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध NEET UG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा यहां कैंडिडेट अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें। सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

NEET UG 2024 एडमिट कार्ड पर दिये गये दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें कैंडिडेट

NEET UG 2024 एंट्रेंस एग्जाम अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, पंजाबी, उर्दू, मलयालम, मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। नीट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, कैंडिडेट एडमिट कार्ड पर दिये गये ड्रेस कोड सहित दिए गए बताये सभी दिशा- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और किसी भी परेशानी से बचने के लिए परीक्षा के दिन इसका पालन जरूर करें।

ये भी पढ़ें

Google CEO सुंदर पिचाई का बेस्ट वर्क पार्टनर जेफ्री, जानिए कौन है

आनंद महिंद्रा की बेटियां कितनी पढ़ी-लिखी, क्या करती है दिव्या, आलिका

2024-05-02T04:12:39Z dg43tfdfdgfd