OPTICAL ILLUSION: खरगोश और लोमड़ी की इन दो तस्वीरों में हैं 3 अंतर, क्या 12 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप?

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: अगर आप भी ऐसा मानते हैं, कि आप चीजों की बारीकी को आसानी से पकड़ लेते हैं और आपके तेज दिमाग और आंखों के आगे कुछ भी छिप नहीं सकता है, तो ऑप्टिकल इल्यूजन का यह चैलेंज सिर्फ और सिर्फ आप ही के लिए है। इसकी मदद से न सिर्फ आप खुद का बल्कि अपने दोस्तों और परिवार वालों का भी टेस्ट ले सकते हैं। कुल मिलाकर मौज-मस्ती के तौर तरीके से भी ये गेम काफी बढ़िया रहता है। आइए देख लीजिए क्या है आज का दिलचस्प चैलेंज।

12 सेकंड में खोजिए '3 अंतर'

ऑप्टिकल इल्यूजन का जो चैलेंज हम आपके लिए आज लेकर आए हैं, वह काफी मजेदार है। भले ही इसका जवाब खोजने में आपको थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़े, लेकिन ये बात तो तय है कि इसका जवाब खोजने में आपको भी काफी मजा आने वाला है। आपके सामने खरगोश और लोमड़ी की दो तस्वीरें हैं।

बता दें, कि इन दोनों फोटोज में 3 अंतर छिपे हुए हैं। पहली नजर में इस तस्वीर को देखने के बाद अच्छी-अच्छी आंखें भी धोखा खाने पर मजबूर हो जाएंगी।

इन 3 अंतर को ढूंढ निकालने के लिए आपको मिलेगा सिर्फ 12 सेकंड का वक्त। आइए ध्यान से देख लीजिए ये दोनों तस्वीरें, आपका समय शुरू होता है अब।

12, 11, 10, 9, 8, 7, 6, 5, 4, 3 ,2 और 1. बस अब रुक जाइए।

इन दोनों तस्वीरों में छिपे तीन अंतर को आपने दिए गए समय में ढूंढ लिया, तो बधाई हो। अगर आप नहीं ढूंढ पाए इन तस्वीरों के बीच छिपे तीन फर्क, तो भी कोई बात नहीं। चलिए हम आपको इसका जवाब नीचे एक तस्वीर के द्वारा बताते हैं।

ये हैं '3 अंतर'

नीचे दी गई तस्वीर में आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब देख सकते हैं।

Image Source: YouTube/Walt Disney

2024-05-05T12:43:47Z dg43tfdfdgfd