RAIPUR WEATHER: भीषण गर्मी के बीच रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से छाए बादल, इन इलाकों में हो सकती है बारिश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Raipur Weather: चुनावी गर्माहट के बीच मौसम भी गर्म होता जा रहा है। वहीं चुनाव के दौरान हल्की-सी राहत की उम्मीद मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को राजधानी में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने के संकेत हैं। वहीं प्रदेश के एक दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने के आसार हैं, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की भी संभावना है।

साथ ही अगले 48 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इसके बाद एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। इसी बीच रविवार को राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम बेहद गर्म रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बेमेतरा में 44.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ 65 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। वहीं एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा के उपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक द्रोणिका मराठवाड़ा से तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

इसकी वजह से प्रदेश में सोमवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। इन सभी के बीच प्रदेश में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि का दौर बने रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान औसत से ज्‍यादा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान औसत से एक से तीन डिग्री तक अधिक है। पेंड्रा रोड में यह सर्वाधिक तीन डिग्री, जगदलपुर में दो डिग्री, जबकि दुर्ग, अंबिकापुर और माना में यह पिछले तीस वर्षों के सामान्य औसत से एक-एक डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा

न्यूनतम तापमान औसत से कम न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है। कुछ जगहों में यह सामान्य से अधिक, जबकि कुछ जगहों में सामान्य से कम है। अंबिकापुर में यह सामान्य पांच डिग्री, दुर्ग में चार डिग्री, बिलासपुर में दो डिग्री, जबकि माना में यह औसत से दो डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं जगदलपुर में यह सामान्य औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

2024-05-06T02:39:36Z dg43tfdfdgfd