SHANI SADE SATI: कुंभ राशि के जातकों पर चल रही है शनि की साढ़े साती, राहत पाने के लिए करें ये उपाय

धर्म डेस्क, इंदौर। Shani Sade Sati: न्याय के देवता शनिदेव एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। इसके बाद वे एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शनिदेव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं और भगवान शिव हैं। इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसती है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर ही फल देते हैं। इस समय कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत पाने के लिए कुंभ राशि वालों को कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।

इस दिन मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति

ज्योतिषियों के मुताबिक, शनिदेव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। शनिदेव 29 मार्च 2025 की रात 11 बजे तक इसी राशि में रहेंगे। उसके बाद शनि देव कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन से कुंभ राशि पर साढ़े साती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। शनिदेव 3 जून 2027 तक मीन राशि में रहेंगे। इसके बाद वे मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी।

शनिदेव से जुड़े उपाय

  • शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे कर्मफल दाता माने जाते हैं। साढ़ेसाती से छुटकारा पाने के लिए और शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए सत्य के मार्ग पर चलें और अच्छे कर्म करें। शनिवार के दिन किसी को अपशब्द न कहें। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें।
  • कुंभ राशि के जातकों को प्रतिदिन अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। अब भगवान शिव का गंगाजल या सामान्य जल से अभिषेक करें। शनिदेव स्वयं भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। इसलिए भगवान शिव की शरण में जाने वालों पर शनिदेव की कृपा बरसती है।
  • शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करें। साथ ही शनिवार के दिन शनिदेव की सच्चे मन से विशेष पूजा करनी चाहिए। इसके बाद अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार जरूरतमंदों को काला कंबल, चमड़े के चप्पल-जूते, काले कपड़े दान करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

2024-05-02T08:55:05Z dg43tfdfdgfd