SHUKRADITYA YOGA 2024: वृषभ राशि में निर्मित होगा शुक्रादित्य योग, खुशियों से भर जाएगा इन 3 राशि वालों का जीवन

धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के राशि परिवर्तन से मानव जीवन से इसका शुभ और अशुभ असर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 14 मई को ग्रहों के राजा सूर्यदेव वृषभ राशि में गोचर करेंगे, वहीं 19 मई को शुक्र देव का भी वृषभ में प्रवेश होगा। इस कारण वृषभ राशि में शुक्रादित्य योग निर्मित होगा। पंडित आशीष शर्मा के मुताबिक, इस योग के कारण 3 राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियां आएगी।

मेष राशि वालों के करियर में उछाल

मेष राशि वालों के लिए सूर्य और शुक्र की युति फायदा लेकर आएगी। शुक्रादित्य योग के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मेष राशि वालों को करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी और प्रेम बढ़ेगा।

मिथुन राशि वालों की आय बढ़ेगी

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान यदि आप अपनी नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छी वेतन वृद्धि मिलेगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने काम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

कर्क राशि करेंगे धार्मिक यात्रा

सूर्य और शुक्र की युति से कर्क राशि वालों को बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। इस दौरान आप धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। पिता की ओर से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

2024-05-02T10:10:19Z dg43tfdfdgfd