UP LOK SABHA CHUNAV HIGHLIGHTS: उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 55% से ज्यादा वोटिंग, BJP के प्रत्याशी ने 4 पीढ़ियों के साथ किया मतदान

UP Lok Sabha Elections Phase 3 Voting Highlights: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत मंगलवार (7 मई) को 10 सीटों के लिए मतदान खत्म हो गए। तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटों पर वोटिंग हुई। इस चरण में 100 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले का अधिकार 1.88 करोड़ मतदाताओं के पास रहा। इनमें 1 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता और 87 लाख से अधिक महिला मतदाता शामिल हैं। राज्य में शाम 5 बजे तक 55 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। वहीं दोपहर 3 बजे तक 46 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई थी।

तीसरे चरण में केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल (आगरा), उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह (मैनपुरी) और राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि (हाथरस) की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। लोकसभा चुनाव का यह दौर समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए भी महत्वपूर्ण है जिसमें मैनपुरी सीट से डिंपल यादव फिर से जीत के लिए प्रयास कर रही हैं। इस सीट पर उन्होंने अपने ससुर और सपा नेता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

देखें लाइव अपडेट्स:-

UP Lok Sabha Election 2024 Live: आंवला सीट शाम 5 बजे तक 54.73 फीसदी वोटिंग (6.20PM)

आंवला विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 55.15 फीसदी वोटिंग हुई। इसी तरह बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट में 56.45 फीसदी, दातागंज विधानसभा सीट में 52.55 फीसदी, फरीदपुर विधानसभा में 55.82 फीसदी और शेखूपुर विधानसभा में 54.00 फीसदी मतदान हुए।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बरेली में शाम 5 बजे तक 54.35 फीसदी मतदान (6:10PM)

बरेली विधानसभा में शाम 5 बजे तक 47.17 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। बरेली कैंट विधानसभा में 46.62 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं भोजीपुरा विधानसभा में 61.10 फीसदी वोटिंग हुई। मीरगंज में 59.36 फीसदी मतदान हुआ, जबकि नवाबगंज में 59.89 फीसदी वोटिंग हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: शाम 5 बजे तक कहां कितनी हुई वोटिंग (6.00PM)

10 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 55.13 फीसदी वोट डाले गए। संभल में 61.10 फीसदी मतदान हुआ। वहीं हाथरस में 53.54 फीसदी, आगरा में 51.53 फीसदी, फतेहपुर सिकरी में 54.93 फीसदी, फिरोजाबाद में 56.27 फीसदी, मैनपुरी में 55.88 फीसदी, एटा में 57.07 फीसदी, बदायूं में 52.77 फीसदी, आंवला में 54.73 फीसदी, बरेली में 54.21 फीसदी वोट डाले गए।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश में शाम 5 बजे तक 55% से ज्यादा वोटिंग (5.50PM)

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 46.78 फीसदी मतदान हुआ था।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: BJP प्रत्याशी ने 4 पीढ़ियों के साथ मिलकर किया मतदान (5.40PM)

उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच चंदौसी में राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने एसएम डिग्री कालेज में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला। वहीं भाजपा से लोकसभा के प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर मतदान किया। सैनी ने बीएमजी डिग्री कालेज में बनाए गए पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर 23 कर्मचारियों के खिलाफ FIR (05.30PM)

आंवला में चुनाव ड्यूटी से गायब रहने वाले 23 कर्मचारियों के खिलाफ एसडीएम नहने राम ने आंवला कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। एसडीएम ने बताया कि जिन लोगों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई थी। उसमें कई लोग गायब रहे। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: आगरा में एक मतदाता को पुलिस ने पीटा (05.20PM)

आगरा में तीसरे चरण के मतदान के दौरान वोट डालने के लिए गए युवक पर पुलिस ने ताबड़तोड़ लाठियां बरसानी शुरू कर दी। शख्स ने बताया कि वो वोट डालने के बाद बूथ के अंदर से आ रही अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठी बरसाना शुरू कर दीं। वो अपनी सफाई देता रहा, लेकिन पुलिस वालों ने उसकी एक न सुनी। यह पूरा मामला ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी स्थित नगर निगम पोलिंग बूथ का बताया जा रहा है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: मतदाताओं को पुलिस ने थाने में बैठाया – शिवपाल यादव (5.10PM) 

इटावा के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि जनता वोट कर रही है लेकिन पुलिस अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन जनता को परेशान कर रही है। ये लोग मतदान फीसदी बढ़ने नहीं दे रहे हैं। जैसे ही 40 फीसदी मतदान हुआ तो जो लोग मतदान करने जा रहे थे। उन्हें सैफई थाने में बैठा दिया गया।। इस तरह की घटनाएं कभी नहीं हुई हैं। हमने आयोग से इनके खिलाफ शिकायत की है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: हाथरस में दोपहर 3 बजे तक कितनी हुई वोटिंग (5.00PM) 

हाथरस में दोपहर 3 बजे तक 44.63 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसमें इगलास विधानसभा सीट में दोपहर 3 बजे तक 42.82 फीसदी, छर्रा विधानसभा सीट में 47.10 फीसदी, सादाबाद विधानसभा सीट में 42.10 फीसदी और सिकंद्राराऊ विधानसभा सीट में 46.23 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: कासगंज में दोपहर 3 बजे तक कितनी हुई वोटिंग (4.50PM)

कासगंज में दोपहर 3 बजे तक कुल 48.1 फीसदी मतदान हुआ। इसमें कासगंज विधानसभा में 50.53 फीसदी, अमांपुर में 48.9 फीसदी, पटियाली में 45.1 फीसदी, एटा में 47.45 फीसदी और मारहरा में 48.65 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: मैनपुरी में दोपहर 3 बजे तक 46.74% हुई वोटिंग (4.40PM) 

मैनपुरी विधानसभा में दोपहर 3 बजे तक 44.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसी तरह भोगांव में 46. 32 फीसदी, किशनी में 49.00 फीसदी, करहल में 47.97 फीसदी और जसवंतनगर में 46.32 फीसदी मतदान दर्ज किया गया

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बदायूं में दोपहर 3 बजे तक के मतदान के आंकड़े (4.30PM) 

बदायूं में दोपहर 3 बजे तक 45.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसमें बदायूं विधानसभा में 45.99 फीसदी, बिल्सी विधानसभा में 44.46 फीसदी, बिसौली विधानसभा में 46.19 फीसदी, गुन्नौर विधानसभा में 46..05 फीसदी और सहसवान विधानसभा में 44.41 फीसदी मतदान हुआ।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बरेली में 3 बजे तक 45.96% हुई वोटिंग (4.20PM)

बरेली विधान सभा में दोपहर 3 बजे तक 43.41 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह बरेली कैंट विधानसभा में 37.11 फीसदी, भोजीपुरा विधानसभा में 52.22 फीसदी, मीरगंज विधानसभा में 50.59 फीसदी और नवाबगंज विधानसभा में 47.46 फीसदी वोटिंग हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग (4.10 PM) 

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस बीच दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े आ गए हैं। इसमें संभल में 52.94 फीसदी वोट पडे हैं। सबसे ज्यादा संभल में मतदान हुआ है। इसके बाद सबसे कम आगरा में वोटिंग हुई है। यहां 43.67 फीसदी वोटिंग हुई है। हाथरस में 44.63 फीसदी, फतेहपुर सिकरी में 46.18 फीसदी, फिरोजाबाद में 47.80 फीसदी, मैनपुरी में 46.80 फीसदी, एटा में 48.93 फीसदी, बदायूं में 45.44 फीसदी, आंवला में 46.75 फीसदी, बरेली में 45.96 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: दोपहर 3 बजे तक 46% से ज्यादा वोटिंग (4.00 PM)

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में दोपहर 3 बजे तक 46.78 फीसदी मतदान हुआ है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: यहां सुबह 11 बजे से शुरू हुई वोटिंग (3.50PM)

आगरा के शमसाबाद के कोठी, चार बीघा, मदन पुरा और लहर का पुरा में विकास कार्यों की अनदेखी की वजह से सुबह से मतदान शुरू नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था। बाद में पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह के आश्वासन के बाद 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: एटा में 3 बजे तक कितनी हुई वोटिंग (3.40PM)

एटा में दोपहर 3 बजे तक 50.69 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। एटा विधानसभा में 47.40 फीसदी, मारहरा विधानसभा में 52.81 फीसदी और जलेसर विधानसभा में 52.07 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: संभल में दोपहर 3 बजे तक कितनी हुई वोटिंग (3.30PM)

संभल लोकसभा सीट में दोपहर 3 बजे तक 52.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। कुंदरकी विधानसभा में 57.60 फीसदी, बिलारी विधानसभा में 55.25 फीसदी, चंदौसी में 46.50 फीसदी, असमोली में 54.45 फीसदी और संभल में 47.53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: शीशगढ़ में सपा नेता हाजी गुड्डू नजरबंद (3.20 PM)

बरेली के शीशगढ़ में सपा नेता हाजी गुड्डू को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बीएलओ मतदान केंद्र से बाहर बैठे थे। इसी बीच सीओ वहां पहुंचे तो बीएलओ ने बताया कि सपा नेता ने उन्हें यहां बैठाया है और सपा का बस्ता उन्हें दे दिया है। जिसके बाद पुलिस ने सपा नेता को नजरबंद कर दिया।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: हाथरस में कई बूथों पर मतदान का बहिष्कार (03.10PM) 

हाथरस में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई बूथों पर मतदान के बहिष्कार की खबरें सामने आई हैं। अधिकारी मतदाताओं को मनाने में लगे रहे। ज्यादातर लोगों की मांग सड़क निर्माण की रही है। मतदाताओं का कहना था कि रोड नहीं तो वोट नहीं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: हाथरस में 1 बजे तक 37.73 फीसदी वोटिंग दर्ज (03.00PM) 

हाथरस में दोपहर 1 बजे तक इगलास विधानसभा में 35.58 फीसदी वोटिंग हुई। इसी तरह छर्रा में 39.05 फीसदी, सादाबाद में 36.56 फीसदी, सिकंदरामऊ में 39.05 फीसदी और हाथरस में 38.03 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बरेली में एक बजे तक 34.93 फीसदी मतदान (2.50 PM) 

बरेली विधानसभा में दोपह 1 बजे तक 30.52 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। इसी तरह बरेली कैंट में 31.63 फीसदी, भोजीपुरा में 41.59 फीसदी, मीरगंज में 40.85 फीसदी, नवाबगंज में 30.99 फीसदी वोटिंग हुई है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बदायूं के इस गांव में अब तक नहीं हुई वोटिंग (2.40 PM)

बदायूं जिले के सहसवान विधानसभा क्षेत्र की खंडवा ग्राम पंचायत के बसंत नगर मुजरे में अब तक मतदान नहीं हुआ है। यहां करीब 700 मतदाता है। स्थानीय लोगों ने बसंत नगर से करिया मऊ तक सड़क बनाने की मांग की थी, जो अब तक नहीं बन सकी है। ऐसे में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां दोपहर 12:30 बजे SDM ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके आग्रह को भी ठुकरा दिया और मतदान बहिष्कार पर अभी तक अड़े हुए हैं। मतदान केंद्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: पुलिस महिलाओं को भगा रही है, सपा ने लगाए आरोप (2.30 PM)

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आंवला लोकसभा के शेखुपुर में बूथ नंबर 116 पर पुलिस महिलाओं और BLO को भगा रही है। सपा का कहना है कि इससे यहां वोटिंग नहीं हो पा रही है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर हमला (2.20 PM)

मैनपुरी में पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिपं सदस्य शुभम सिंह एक वाहन से नगला दुगई की ओर जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में वाहन होकर फ्रेश होने लगे। तभी बाइक से पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन पर हमला कर दिया। इस घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही ड्राइवर को भी काफी चोट पहुंची है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: दोपहर 1 बजे तक किस सीट पर कितनी हुई वोटिंग? (02.10PM)

उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच दोपहर 1 बजे तक के वोटिंग प्रतिशत के आंकड़े आ गए हैं। संभल में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। यहां दोपहर 1 बजे तक 42.97 फीसदी वोटिंग हुई है। इसके बाद हाथरस में 37.73 फीसदी, आगरा में 36.89 फीसदी, फतेहपुर सीकरी में 39.09 फीसदी, फिरोजाबाद में 40.06 फीसदी, मैनपुरी में 38.32 फीसदी, एटा में 39.87 फीसदी, बदायूं में 34.97 फीसदी, आंवला में 36.95 फीसदी और बरेली में 34.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: दोपहर 1 बजे तक 38% से ज्यादा वोटिंग (2.00PM)

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में दोपहर 1 बजे तक 38.12 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बरेली के दो गांवों में रास्ते को लेकर तनाव का माहौल (1.50 PM) 

बरेली लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती दो घंटों में सिर्फ 11.59 फीसदी ही वोटिंग हो सकती है। कुछ इलाकों में लोग मतदान का बहिष्कार भी कर रहे हैं। बरेली शहर विधानसभा क्षेत्र के परसाखेड़ा गौंटिया और गोकलपुरा में तनातनी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने स्थिति को संभाल लिया है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बदायूं के पुलिस अधीक्षक ने डाला वोट (01.40PM)

बदायूं की सदर तहसील स्थित पोलिंग बूथ पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने मतदान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी रहीं। उन्होंने भी वोटिंग की। उन्होंने स्याही का निशान दिखाते हुए लोगों से वोट करने की अपील की है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: ताजनगरी में सुबह 11 बजे तक कितना हुआ मतदान?  (13.30PM)

आगरा लोकसभा सीट में सुबह 11 बजे तक 25.87 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं फतेहपुर सीकरी में 27.41 फीसदी वोटिंग हुई है। इसके अलावा मैनपुरी में 24.36 फीसदी, भोगांव में 24.98 फीसदी, किशनी में 25.43 फीसदी, करहल में 25.56 फीसदी और जसवंत नगर में 25.39 फीसदी वोटिंग हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: हाथरस के गांवों में वोटिंग का बहिष्कार (01.20PM)

हाथरस लोकसभा क्षेत्र के अकराबाद के गांव धर्मपुर में ग्रामीणों ने वोट नहीं डालने का ऐलान किया है। ऐसे में ग्रामीणों के पास एडीएम सिटी पहुंचे। लोग गगीरी के गांव भगोसा में काली नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक एक वोट नहीं पड़ा था। कहा जा रहा है कि पुलिस के समझाने के बाद कुछ ग्रामीण वोट डालने के लिए तैयार हुए। फिर 11 बजे तक 5 वोट डाले गए हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बदायूं में 11 बजे तक 26% से ज्यादा वोटिंग (1.10PM) 

बदायूं में सुबह 11 बजे तक 26.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। बिल्सी विधान सभा में सुबह 11 बजे तक 22.59 फीसदी, बिसौली में 27.50 फीसदी, गुन्नौर में 27.20 फीसदी और सहसवान में 26.24 फीसदी वोटिंग हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बरेली में सुबह 11 बजे तक 23 % से ज्यादा वोटिंग (1.00PM)

बरेली लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 23.60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसमें बरेली विधानसभा में 23.77 फीसदी, बरेली कैंट विधानसभा में 17.32 फीसदी, भोजीपुरा में 25.99 फीसदी, मीरगंज में 28.24 फीसदी और नवाबगंज में 22.91 फीसदी वोटिंग हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: आंवला लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 25% से ज्यादा वोटिंग (12.50PM)

आंवला में सुबह 11 बजे तक 25.53 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं बिथरी चैनपुर में 26.84 फीसदी, दातागंज में 25.63 फीसदी, फरीदपुर में 25.76 फीसदी और शेखूपुर में 26.01 फीसदी वोटिंग हुई है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: फिरोजाबाद में 42 फर्जी मतदाता गिरफ्तार (12.40 PM)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 42 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग फर्जी मतदाता है। वोट डालने से पहले ही इन्हें दबोच लिया गया है। थारा रामगढ़ और रासूलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े (12.30 AM)

मैनपुरी में विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल हो गए। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: कासगंज में सपा और बीजेपी के बीच नोंकझोंक (12.20AM)

कासगंज के अमांपुर के डोरहई पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक के भाई अंदर चले गे और बूथ पर सरकारी कर्मचारियों को हड़काने का आरोप हैं। स बीच सपा के एजेंटों ने मना किया। जिस पर दोनों लोगों के बीच बहस होने लगी। इस बीच ग्रामीणों ने विधायक के भाई को दौड़ा लिया। वहीं पुलिस ने बाद में मामला शांत कराया।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: मैनपुरी लोकसभा सीट में सुबह 11 बजे तक का आंकड़ा (12.10 PM)

मैनपुरी में सुबह 11 बजे तक 24.36 फीसदी वोटिंग हुई। भोगांव में 24.98 फीसदी, किशनी में 25.43 फीसदी, करहल में 25.50 फीसदी और जसवंतनगर में 25.39 फीसदी वोटिंग हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बदायूं के बसंतपुर गांव में नहीं हो रहा मतदान (12.00PM)

बदायूं संसदीय क्षेत्र के सहसवान विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अभी तक एक भी वोट नहीं डाले गए हैं। सुबह तक 10 बजे तक किसी भी ग्रामीण ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। ग्रामीणों की मांग है कि यहां सड़क नहीं बनाई जा रही है। ऐसे में जब तक सड़क नहीं, तब तक वोट नहीं। वहीं बूथ पर अधिकारी मतदाताओं का इंतजार कर रहे हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: संभल में सपा प्रत्याशी की पुलिस से नोंकझोंक (11.50AM)

संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी और विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी और पुलिस में काफी देर तक बहस होती रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: सुबह 11 बजे तक 26% से ज्यादा वोटिंग (11.40AM)

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में सुबह 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान हुआ है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है – डिंपल यादव (11.30 AM)

मैनपुरी से मौजूदा सांसद और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। ये लड़ाई राजनीतिक विचारधारा की है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: एटा में 9 बजे तक 13% से ज्यादा वोटिंग (11.20 AM)

एटा लोकसभा सीट पर सुबह नौ बजे तक 13.86 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान हुआ है। एटा विधानसभा में 9 बजे तक 12.88 फीसदी वोटिंग हुई। इसी तरह मारहरा विधानसभा में 14.34 फीसदी, जलेसर विधानसभा में में 14.38 फीसदी वोटिंग हुई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने BJP पर साधा निशाना (11.10 AM)

सैफई में वोट डालने के बाद सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है। बीजेपी महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। हमारी विचारधारा की लड़ाई है। पीएम ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ जुमला बेचा है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: आगरा लोकसभा सीट पर दो घंटे में 10 से 16% तक मतदान (11.00 AM)

आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में शुरुआती मतदान की स्पीड बेहतर रही है। सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक कई बूथ में 10 से 16 फीसदी तक मतदान हो चुका है। जबकि कुछ बूथों में 10 फीसदी से मतदान नीचे रहा है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं का बेहतर रुझान सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्र के बूथों में मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: डिंपल यादव ने किया मतदान (10.50AM)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सैफई में अपनी पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ मतदान किया। बता दें कि डिंपल यादव मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी हैं। मौजूदा समय में वो इसी सीट से सांसद हैं। भाजपा ने इस सीट से जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने डाला वोट (10.40AM)

उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने मतदान किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी वंदना देवी और पुत्र यशवंत सिंह ने वोट डाला। उन्होंने सपरिवार अपने पैतृक ग्राम गुलड़िया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलड़िया मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: शिकोहाबाद के नीम खेरिया में नहीं हो रही वोटिंग (10.30 AM)

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के नीम खेरिया में ग्रामीण मतदान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि रेलवे की ओर से रास्ता रोक दिया गया है। जब तक यह रास्ता नहीं खुल जाता। तब तक मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। सुबह 9 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। इसके साथ ही नगला जवाहर और नगला उमर में भी मतदान का विरोध हो रहा है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बरेली में EVM खराब (10.20 AM)

बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के कमरा नंबर एक बूथ संख्या 85 पर EVM के खराब होने की खबर सामने आई है। 41 वोट डालने के बाद ईवीएम खराब आ गई। प्रशासन ने दूसरी ईवीएम लगाई, लेकिन यह भी नहीं चली। जिसकी वजह से करीब एक घंटे तक वोटिंग नहीं हुई। इस दौरान कुछ वोटर वापस लौट गए। बाद में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: राज्यमंत्री गुलाब देवी ने किया मतदान (10.10 AM) 

संभल में राज्यमंत्री गुलाब देवी मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए। देश के मुखिया के समर्थन में सभी लोग एक बार फिर से जुट जाएं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: संभल में घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा शख्स (10.00 AM)

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। वोटिंग को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस बीच संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक शख्स सजधजकर घोड़े पर सवार होकर वोट डालने पहुंच गया।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: पूर्व सांसद अक्षय यादव ने किया मतदान (9.50 AM)

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच अक्षय यादव ने इटावा में पत्नी के साथ मतदान किया। बता दें कि अक्षय यादव फिरोजाबाद लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: UP में सुबह 9 बजे तक 11% से ज्यादा मतदान (9.40 AM)

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 10 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी मतदान हुआ है।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: हाथरस में वोटिंग का बहिष्कार (9.30 AM)

हाथरस के सहपऊ क्षेत्र के नगला सेवा में सुबह 7:46 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा। ग्रामीण वोट डालने नहीं गए। उनका कहना है कि जब तक हमारी पानी भरने की समस्या खत्म नहीं होगी। हम वोट नहीं करेंगे। वहीं आसापास के अन्य गांवों में मतदान का बहिष्कार किया गया।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई - रामगोपाल यादव (9.20 AM)

समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने मतदान करने के बाद कहा कि बीजेपी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। विदेशी कर्ज पिछले 14 प्रधानमंत्रियों के समय के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है। हंगर इंडेक्स में हम 150 से नीचे हैं। यहां तक कि बांग्लादेश और श्रीलंका भी हमसे ऊपर हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: डिंपल यादव जीतेंगी - रामगोपाल यादव (9.00 AM)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि डिंपल यादव तीन लाख वोटों से जीतेंगी। हमारी लड़ाई देश को और संविधान को बचाने की है। सत्ता के नशे में हमारे मुख्यमंत्री कुछ भी बोल रहे हैं। जब हार नजदीक दिखती है तो कुछ भी बोलने लगते हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बेटे और बहू के साथ रामगोपाल यादव ने किया मतदान (8.50 AM)

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई के अभिनव विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस दौरान उनके साथ ही उनके पुत्र पूर्व सांसद अक्षय यादव और उनकी पुत्रवधु ने भी वोट डाला। मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम सिंह यादव ने भी वोट किया। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई थी।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: बरेली-आंवला में कई बूथ पर EVM खराब (8:35 AM) 

बरेली के आंवला में प्राथमिक विद्यालय सिहुलिया गांव मे बूथ संख्या 288 पर EVM खराब होने की खबर सामने आई है। ऐसे में यहां अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस गड़बड़ी को ठीक कर लिया जाएगा।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: (08:12) सपा का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। पिछले 14 प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जितना देश में विदेशी कर्ज था उससे पांच गुना 10 साल में पीएम मोदी के कार्यकाल में हो गया। हंगर इंडेक्स में हम 150 से नीचे हैं... यहां तक ​​कि बांग्लादेश और श्रीलंका भी हमसे ऊपर हैं...वो '400 पार' का नारा पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए करते हैं।"

UP Lok Sabha Election 2024 Live: (7:56) यूपी की इन सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

उत्तर प्रदेश की संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। यूपी में इस चरण में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 1.88 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए प्रयास कर रही हैं।

UP Lok Sabha Election 2024 Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा – पहले मतदान, फिर जलपान 7.15AM)

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट के जरिए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत और विकास की अवधारणा को निरंतरता देने और ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान जरूर करें। आपका एक वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता है। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।’

UP Lok Sabha Election 2024 Live: तीसरे चरण में यूपी में 100 प्रत्याशी मैदान में (6.45 AM)

यूपी में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा क्षेत्र में कुल 100 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं। 1.89 करोड़ मतदाता हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 10 सीटों में से 8 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। वहीं दो सीटें सपा के खाते में गई थीं।

यादव परिवार के अहम है ये चरण

सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद सीट को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस सीट पर उन्होंने 2014 में जीत हासिल की थी। बदायूं लोकसभा सीट से चुनावी शुरुआत कर रहे आदित्य यादव सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट को जीतने के लिए प्रयासरत हैं। साल 2014 में बदायूं सीट पर आदित्य के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने जीत हासिल की थी।

तीसरे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह एटा संसदीय क्षेत्र से हैट्रिक बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। बरेली में मुख्य मुकाबला बीजेपी के छत्रपाल सिंह गंगवार और सपा के प्रवीण सिंह ऐरन के बीच है। इस सीट पर BSP उम्मीदवार मास्टर छोटे लाल गंगवार का नामांकन पत्र खारिज हो गया है।

10 में से बीजेपी के 5 नए चेहरे

तीसरे चरण में जिन 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें बीजेपी ने इस बार पांच नए चेहरों को टिकट दिया है। बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार (संतोष गंगवार की जगह), बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य (संघमित्रा मौर्य की जगह), हाथरस से अनूप प्रधान वाल्मीकि (राजवीर सिंह दिलेर की जगह), फिरोजाबाद से विश्वदीप सिंह (चंद्रसेन जादौन की जगह) और मैनपुरी लोकसभा सीट से जयवीर सिंह को पहली बार प्रत्याशी बनाया गया है।

बीजेपी ने एटा, आगरा, आंवला और फतेहपुर सीकरी से विजयी उम्मीदवारों को बरकरार रखा है। पार्टी ने संभल लोकसभा सीट से परमेश्वर लाल सैनी को टिकट दिया है। तीसरे चरण में कांग्रेस ने फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिंह सिकरवार को मैदान में उतारा है, जबकि उसके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने बाकी नौ संसदीय क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं। उन्होंने 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बरेली में रोड शो में भी भाग लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछली दो मई को बरेली, बदायूं और सीतापुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

राहुल गांधी पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस को चुनावों में इतनी बड़ी हार मिलेगी कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन चार जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढ़ो यात्रा' के साथ होगा। वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल यादव ने भी अपने बेटे आदित्य यादव के लिए वोट मांगे।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 3 मई को पार्टी उम्मीदवार रामनाथ सिंह सिकरवार के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए फतेहपुर सीकरी में रोड शो किया।

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 3 LIVE: तीसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.48% मतदान, MP में सबसे ज्यादा वोटिंग

2024-05-07T00:48:56Z dg43tfdfdgfd