आग से सुरक्षा की दी गई जानकारी

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना अंतर्गत अग्निशमन कर्मी एवं जीविका दीदी द्वारा विभिन्न गांव भगवान बीघा, सिपहा एवं अकबरपुर में मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल के जरिए वहां के कर्मियों को आग से बचाव का तरीका बताया गया और आग लगने पर बचाव कैसे करें, इसकी जानकारी दी गई। अभियान के तहत फायर मॉक ड्रिल कराया गया जिसमे ग्रामीण क्षेत्र की आग, फसलों की आग, गैस की आग, बिजली की आग पर काबू पाने की विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

2024-05-04T15:01:16Z dg43tfdfdgfd