आपदा प्रबंधन के तहत दी गई राशि

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अंचल कार्यालय में सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने आपदा प्रबंधन सहायता कोष से अगलगी पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की। तरार निवासी अवधेश चंद्रवंशी की पत्नी सीता देवी को 12 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया और सूखा राशन पहुंचाया गया। बताया गया कि प्रखंड के तरार शास्त्री नगर में बुधवार को सीता देवी के घर में गैस की पाइप लीक करने के कारण अगलगी की घटना घटी थी, जिसमें घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।

2024-04-26T14:29:20Z dg43tfdfdgfd