औरंगाबाद में एएसपी अभियान बने दिवेश

औरंगाबाद के एएसपी अभियान पद पर दिवेश कुमार मिश्रा की तैनाती की गई है। वह इससे पहले बगहा में एएसपी अभियान के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व एएसपी अभियान मुकेश कुमार का तबादला यहां से अन्यत्र करते हुए उन्हें उनके मूल कैडर में भेज दिया गया था। इसके बाद से एएसपी अभियान का पद रिक्त था। मंगलवार को दिवेश कुमार मिश्रा को बगहा से एएसपी अभियान पद से स्थानांतरित करते हुए औरंगाबाद में एएसपी अभियान पद पर तैनात कर दिया गया। इस आशय का पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अगले आदेश तक के लिए उन्हें पदस्थापित किया जाता है। विदित हो कि औरंगाबाद नक्सल प्रभावित जिला है और इस वजह से यहां एएसपी अभियान का पद स्वीकृत हुआ था।

2024-05-07T16:17:31Z dg43tfdfdgfd