काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा का नामांकन आज

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काराकाट संसदीय क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को नामांकन करेंगे। इस आशय की जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि नामांकन सासाराम में होना है। डेहरी ऑन सोन के सुअरा हवाई अड्डा मैदान में वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री व हम के संरक्षक जीतन राम मांझी, लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान, मंत्री मंगल पांडेय, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर आदि नेता शामिल होंगे।

2024-05-09T16:38:13Z dg43tfdfdgfd