दैनिक जीवन में यज्ञ को अपनाएं

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के पतंजलि आश्रम, गोरडीहां में यज्ञ हवन का आयोजन किया गया जिसमें संसा निवासी श्रीमद् भागवत कथा वाचक अवधेश पंडित मुख्य यजमान बने। प्रभारी बृजमोहन शर्मा ने कहा कि योग प्राणायाम करके सभी बीमारियों एवं बुराइयों से पार जाकर मानव से महामानव की यात्रा कर सकते हैं। सभी शुभ कर्म यज्ञ होते हैं। अग्निहोत्र यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म योग है जिससे सृष्टि की सुरक्षा होती है। मौके पर मुकेश आर्य, मीतलाल आर्य, हर्षित कुमार, बेबी देवी, योग शिक्षक शंकर प्रसाद, सिकंदर मिस्त्री आदि उपस्थित रहे।

2024-05-05T17:50:21Z dg43tfdfdgfd