पॉक्सो एक्ट के दो अभियुक्त गिरफ्तार

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की जम्होर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय रोहित कुमार एवं अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इन पर पॉक्सो और दुष्कर्म से संबंधित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि इनके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। पिछले दिनों से यह फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें घर से गिरफ्तार किया गया है।

2024-05-07T12:01:41Z dg43tfdfdgfd