पीड़ित परिवार से मिलकर दी सांत्वना

गोह, संवाद सूत्र। गोह थाने के भुरकुंडा निवासी सुभाष मिस्त्री के पुत्र रुंजय कुमार की करंट लगने से हुई मौत की खबर मिलने पर प्रगतिशील विश्वकर्मा विकास मंच जिलाध्यक्ष विन्देश्वरी शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने संवेदना प्रकट करते हुए मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंच के प्रखंड अध्यक्ष सिंकदर शर्मा, अरुण शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य मंच के सदस्य थे।

2024-05-04T15:01:16Z dg43tfdfdgfd