पंस सदस्य के निधन पर शोक

गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के फाग पंचायत (क्षेत्र संख्या 23) की पंसस सदस्य मुन्नी देवी का असायमिक निधन हो गया है। उनके निधन पर गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया और मौन रखा गया। इस मौके पर प्रमुख खुशबू कुमारी, बीडीओ राजेश दिनकर, सीओ सोनम राज, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत यादव, पंस सदस्य सत्यपाल कुमार उर्फ भोला, गणेश कुमार, विजय यादव, जितेंद्र शर्मा, सुदर्शन दास, शशिकांत चंद्रवंशी, मनीष कुमार, रामाकांत शर्मा, रामराज शर्मा, रामाशीष यादव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि व सरकारी कर्मी थे।

2024-05-09T16:38:17Z dg43tfdfdgfd