बारिश ने बदला मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज, कई जिलों में बज्रपात और ओलों के साथ जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

भोपाल: इन दिनों मध्य प्रदेश के मौसम का अटपटा मिजाज देखने को मिल रहा है। जिस मौसम में भीषण गर्मी पड़ती है, उस मौसम में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ओलावृष्टि हो रही है। साथ ही जहां मौसम साफ है वहां पर लू भी चल रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिन जिलों में बारिश हो रही है, वहां के अधिकतम तापमान में गिरावट भी आई है।

गुरुवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह भोपाल में तेज धूप निकली,लेकिन दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी। सतना, रीवा, सागर और सीहोर में तेज बारिश हुई। सागर में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

प्रमुख शहरों का तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान शिवपुरी और टीकमगढ़ में रिकॉर्ड हुआ। इन जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, प्रमुख शहरों के तापमान की बात की जाए तो भोपाल में 41.9, ग्वालियर में 39.8, इंदौर में 40.6, खंडवा में 42.1, खरगोन में 42, उज्जैन में 41.4, जबलपुर में 36.7, नरसिंहपुर में 42 नौगांव में 42 और सीधी में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

बारिश के कारण गिरा तापमान

हालांकि कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। इस कारण छिंदवाड़ा का अधिकतम तापमान 32.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

अधिकांश प्रदेश में हो सकती है बारिश, चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कई दिनों में बारिश ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा, नर्मदा पुरम, बैतूल, डिंडोरी और बुरहानपुर जिले शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, श्योपुर कला, पन्ना, दमोह, सागर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और मैहर जिले इन जिलों में शामिल हैं।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-10T00:46:02Z dg43tfdfdgfd