मित्रता में संतुलन, सुखी जीवन की संजीवनी

जब भी आपको अपने प्रिय मित्र को कोई उपहार देना हो, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तेज धार वाली वस्तुएं उपहार में न दी जाएं क्योंकि ऐसा करने से अनजाने में आपका मित्र आपसे दूर होता चला जाएगा। धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, त्रिशूल, छुरी, कांटे, इत्यादि के नुकीले किनारे विषैले बाणों का काम करते हैं और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। फेंगशुई के अनुसार, नुकीली वस्तुओं का सिरा विष में बुझे हुए तीरों के समान कार्य करता है, जो दो मित्रों के परस्पर संबंध और मित्रता को शत्रुता में बदल सकता है। यदि कोई मित्र अनजाने में इस तरह की वस्तु उपहार में दे तो उसे तुरंत कुछ न कुछ धनराशि का भुगतान कर देना चाहिए ताकि यह माना जाए कि वह वस्तु आपने खरीद ली है। नुकीले किनारे वाली वस्तुऐं व्यक्ति के मन के अंदर विध्वंसात्मक प्रवृत्ति उत्पन्न करती हैं।

जीवन में आगे बढ़ाने वाली राशियों से सहायता प्राप्त करें

आकर्षण के सिद्धांत के अनुसार, समान प्रकृति, समान सोच वाले स्त्री-पुरुष, युवक-युवतियां स्वतः ही एक-दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। ऐसे राशि वाले स्त्री-पुरुष जब परस्पर मिलते हैं, उनमें प्रगाढ़ मैत्री स्थापित हो जाते है। प्रगाढ़ मैत्री प्रेम में बदल जाती है तथा प्रेम परिणय-सूत्र में बदल जाता है। जीवन की अनजान राहों पर चलने वाले दो युवा हृदय, जीवन पर्यन्त एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाते हैं तथा एक-दूसरे के पूरक होकर जीवन की उच्चतम उपलब्धियों को सहज में प्राप्त कर जाते हैं। इसकी सहायता से आप अपनी अनुकूल राशियों से मैत्री भाव स्थापित कर सकते हैं, जीवन में आगे बढ़ाने वाली राशियों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं, अपने जीवन साथी के चुनाव सही रूप में कर सकते हैं क्योंकि जीवनसाथी का चुनाव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष माना गया है, जिसमें एक बार गलती करने पर व्यक्ति जीवन के युद्ध में हार सकता है। प्रत्येक राशि दूसरी राशि के प्रति आकर्षण एवं विकर्षण दोनों तत्व से जुड़ी हुई है। 'समान व्यसने तु सौख्यम्' सूत्र के अनुसार अग्नि तत्व वाली राशि, अग्नि तत्व से एवं जल तत्व वाली राशि जल तत्व से आकर्षित होकर मैत्रीभाव रखती है। अग्नि तत्व वाली राशि, वायु तत्व से भी मैत्रीभाव रख सकती है। अग्नि तत्व वाली प्रदीप्त करने में सहायक तत्व है। अग्नि तत्व का जल से स्वाभाविक बैर रहेगा। समान तत्व वाले नैसर्गिक मैत्री भाव रखते हैं।

मित्रता के मायने राशियों के अनुसार -

मेष राशि वालों की नजर में मित्रता सदैव निर्दोष एवं विश्वास योग्य रहती है।

 वृष राशि वाले मित्रता को सदैव धैर्यपूर्वक एवं क्षमायोग्य देखते हैं।

 मिथुन राशि वालों की बात करें तो इनके लिए मित्रता का सम्बन्ध एक अनूभूति है, जो हमेशा सावधानीपूर्वक सोच-विचार कर ही करना चाहिए।

 कर्क राशि वालों से दोस्ती के लिए समर्पण और स्वतंत्रता की भावना होना अति आवश्यक होता है।

 सिंह राशि वालों के लिए दोस्ती एक आवश्यकता है और जीवन का अभिन्न अंग है।

 कन्या राशि वालों की नजर में दोस्ती के बिना जीवन अपूर्ण, अधूरा रहता है, इसलिए वे दोस्त को हमेशा पवित्र नजरों से देखते हैं।

 तुला राशि वालों की नजर से दोस्ती के मायने देखें तो दोस्ती के द्वारा जीवन में मधुरता एवं सुन्दरता आती है।

 वृश्चिक राशि वालों के लिए जीवन में दोस्त एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, भावुकता में यह सब कुछ समर्पित कर सकते हैं और क्रोध में कुछ भी तहस-नहस कर सकते हैं।

 धनु राशि वाले तीरंदाज की भांति बहुत ही सोच-समझकर मित्रता करते हैं, जब करते हैं तो हमेेशा उसे पूर्णता ईमानदारी से निभाते हैं।

 मकर राशि वाले मित्रता के लिए बुद्धिमान व्यक्तित्व को तलाशते हैं।

 कुम्भ राशि वाले मित्र बनाने में जल्दबाजी नहीं करते।

 मीन राशि वाले चाहते हैं कि दोस्ती में हमेशा परिपक्वता हो, तभी जीवन संतुलित रह सकेगा।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-05-05T03:48:12Z dg43tfdfdgfd