मदनपुर में बनेगा सार्वजनिक शौचालय

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी बीडीओ कुमुद रंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए योजना प्रस्तावित है। जगह का चयन किया जा रहा है। इसके बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। विदित हो कि मुख्य बाजार, शिवगंज व खिरियावां बाजार में शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार सिंह द्वारा इसके लिए प्रयास किया गया था और योजनाएं बनाई गई थी, पर योजना धरातल पर नहीं उतर सकी थी। एक बार इस योजना के नाम पर पैसे की निकासी भी हुई और काम भी लगाया गया, पर निर्माण पूरा नहीं हो सका। देखना यह है कि इस बार क्या होता है।

2024-05-08T15:06:04Z dg43tfdfdgfd