राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2024 जारी: यहां दिए DIRECT LINK से डाउनलोड करें RSMSSB CET GRADUATE LEVEL ADMIT CARD

img src="https://img.jagranjosh.com/images/2024/September/1992024/राजस्थान-CET-compressed.jpg" width="1200" height="675" />

Rajasthan CET Admit Card 2024 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB या RSMSSB) आज, 19 सितंबर को स्नातक स्तरीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RSMSSB CET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना राजस्थान CET एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। RSMSSB CET 27 और 28 सितंबर को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट होंगी, पहली शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड (cet admit card 2024) का प्रिंटआउट और एक फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके अलावाहाल ही में खींची गई (1 महीने से अधिक पुरानी नहीं) 2.5 सेमी x 2.5 सेमी पासपोर्ट आकार की फोटो भी साथ लानी होगी।

RSMSSB CET Graduate Level Admit Card 2024 OUT

Rajasthan Graduate Level General Eligibility Test-2024 27 और 28 सितंबर 2024 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। राजस्थान CET एडमिट कार्ड 2024 उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है जो परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। क्योंकि इसमें रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा स्थल, शिफ्ट टाइमिंग और अन्य सहित सभी महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। CBT परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

RSMSSB CET Admit Card Download Link 2024

उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (recruitment.rajasthan.gov.in और rsmssb.rajasthan.gov.in) से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या SSO आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने SSO पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं। राजस्थान CET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां से प्राप्त करें:

RSMSSB CET Admit Card 2024 Link-1

यहां पर क्लिक करें

RSMSSB CET Admit Card 2024 Link-2

यहां से डाउनलोड करें 

RSMSSB CET एडमिट कार्ड 2024 (sso.rajasthan.gov.in login)

राजस्थान सीईटी 2024 परीक्षा के जरिए प्लाटून कमांडर, जेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड II, जूनियर अकाउंटेंट, पटवारी, जिलेदार, ग्राम विकास अधिकारी, पर्यवेक्षक (पुरुष और महिला), तहसील राजस्व लेखाकार के पद भरे जाएंगे। परीक्षा के लिए लगभग 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का समय और स्थान, परीक्षा केंद्र का पता, और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होते हैं। परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड में दी गई होगी। आपको परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।

राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड: Rajasthan CET ग्रेजुएट लेवल पद के नाम

राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में RSMSSB द्वारा राजस्थान CET (ग्रेडेशन लेवल) के आधार पर निम्नलिखित पदों को भरा जाना है:

  • प्लाटून कमांडर,
  • जिलेदार,
  • पटवारी,
  • जूनियर अकाउंटेंट,
  • तहसील राजस्व लेखाकार,
  • सुपरवाइजर,
  • सब-जेलर,
  • छात्रावास अधीक्षक,
  • पटवारी,
  • ग्राम विकास अधिकारी (VDO),
  • जूनियर अकाउंटेंट, आदि।

RSMSSB CET Admit Card 2024: राजस्थान सीईटी एग्जाम हाइलाइट्स

राजस्थान CET परीक्षा के माध्यम से, उम्मीदवारों का चयन जिलेदार, पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), जूनियर अकाउंटेंट और प्लाटून कमांडर सहित पदों के लिए किया जाएगा। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। राजस्थान सीईटी एग्जाम के बारे में सभी  हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देखें:

संगठन का नाम

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)

परीक्षा का नाम

राजस्थान सीईटी 2024 (ग्रेजुएट लेवल)

राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 तिथि

19 सितंबर 2024 (शाम 6 बजे)

राजस्थान सीईटी परीक्षा तिथि 2024

27 और 28 सितंबर 2024 तक

आधिकारिक वेबसाइट

https://rsmssb.rajasthan.gov.in/

Rajasthan CET Exam Timing 2024: कब होगी राजस्थान CET परीक्षा

राजस्थान सीईटी भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 27 और 28 सितंबर 2024 को राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (शाम की पारी) होगी।

परीक्षा तिथियां शिफ्ट का समय परीक्षा अवधि
27 सितंबर 2024 शिफ्ट 1:- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 3 घंटे (180 मिनट)
शिफ्ट 2:- दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 3 घंटे (180 मिनट)
28 सितंबर 2024 शिफ्ट 1:- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 3 घंटे (180 मिनट)
शिफ्ट 2:- दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 3 घंटे (180 मिनट)

Rajasthan CET Admit Card 2024: राजस्थान CET एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको इन आसान चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और “Admit Card Section” पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो खुलने पर, “Common Eligibility Test (Graduation Level) – 2024” पर क्लिक करें।
  • फिर दाईं ओर खुली विंडो में “Get admit card” पर क्लिक करें
  • अपना उपयोगकर्ता लॉगिन विंडो में नाम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  • फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट रख लें।

RSMSSB CET एडमिट कार्ड 2024 पर उल्लिखित जानकारी करें चेक

उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर पहुंचने से पहले अपने RSMSSB CET एडमिट कार्ड 2024 में उल्लिखित कुछ विवरणों को जरूर चेक करना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • परीक्षा स्थल का पता
  • एग्जाम शिफ्ट का समय
  • रिपोर्टिंग का समय
  • जन्म तिथि
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तिथि

2024-09-16T10:44:01Z dg43tfdfdgfd