शमशेर नगर से एक बाइक की चोरी

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेर नगर में बैंक से पैसा निकालने गए एक शिक्षा सेवक के बाइक की चोरी की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। सिंदुआर निवासी एवं सिंदुआर पंचायत के शिक्षा सेवक रविशंकर कुमार की बाइक शमशेर नगर स्थित ग्रामीण बैंक के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। उनके द्वारा एक प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है जिसमें कहा गया है कि वह पैसा निकालने के लिए बैंक में गए थे। जब राशि निकासी कर वापस आए तो उनकी बाइक गायब थी। अज्ञात चोरों द्वारा उनकी बाइक को चुरा लिया गया है।

2024-05-09T16:38:15Z dg43tfdfdgfd