शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स से भरपूर लीची के कई फायदे

शरीर के लिए आवश्य विटामिन्स से भरपूर लीची के कई फायदे

लीची विटामिन, खनिजों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है। इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

लीची में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो इम्युनिटी को ठीक रखने में मददगार है। 

लीची पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है जो इंफ्लामेशन कम करने, रक्तचाप-कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक है।

100 ग्राम लीची में 1.3 ग्राम फाइबर होता है। फाइबर को पाचन तंत्र को ठीक रखने में मददगार माना जाता है।

लीची में मौजूद पॉलीफेनोल सूजन को कम करती है जिससे हृदय स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है। 

इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा मे होने वाली दिक्कतों को कम करती है। 

चूंकि लीची में पानी की भी मात्रा होती है, ऐसे में इसके सेवन से डिहाइड्रेशन का जोखिम भी कम होता है।

Health

2024-06-18T14:08:25Z dg43tfdfdgfd