हसपुरा में सीपीआई नेता के निधन पर शोक सभा

सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान के निधन पर रामशरण यादव पुस्तकालय भवन, हसपुरा में रविवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता चंद्रदेव गुप्ता ने की। वक्ताओं ने कहा कि इससे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए थे। अपना पूरा जीवन किसान व गरीबों के लिए लड़ाई में बिता दिए। इस मौके पर पूर्व प्रमुख नागेश्वर यादव, अर्जुन यादव, मुनी लाल यादव, योगेंद्र कुमार, नंदगोपाल यादव, बालेश्वर राजवंशी, राजकुमार सिंह, विजय कुमार, श्रीकिशुन प्रसाद, दुशेश्वर पासवान, सुभाष सिंह, महेंद्र सिंह, कामता सिंह आदि थे।

2024-05-05T17:50:25Z dg43tfdfdgfd