IPL 2024: सुनील नरेन बने आईपीएल 2024 के नए सिक्सर किंग, हेनरिक क्लासेन को पछाड़ बने नंबर-1

IPL 2024 Most Sixes: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार प्लेयर सुनील नरेन आईपीएल 2024 में गेंद के अलावा बल्ले से भी धमाल मचा रहे हैं। केकेआर ने इस सीजन एक बार फिर नरेन से पारी का आगाज कराने का दांव खेला जो एकदम सही बैठा। इस कैरेबियन खिलाड़ी ने आईपीएल 2024 में अभी तक एक शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 461 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बाद तीसरे पायदान पर हैं। नरेन ने इस साल छक्कों की भी खूब बारिश की है, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच के बाद वह आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, इस लिस्ट में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के विस्टफोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा है।

IPL 2024 Playoffs Scenario: जानिए कौन सी टीम के कितने चांस Top 4 में पहुंचने के हैं? ये हैं सबसे आगे

सुनील नरेन ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 39 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 7 छक्कों के बाद सुनील नरेन के नाम इस सीजन सबसे अधिक 32 छक्के हो गए हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाजों की सूची में हेनरिक क्लासेन को पछाड़ा है जिनके नाम अभी तक 31 छक्के हैं।

टी20 वर्ल्ड कप पर आतंकी हमले का खतरा, पाकिस्तान से मिली धमकी; IND vs PAK मैच 9 जून को

बात आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की करें तो सुनील नरेन और हेनरिक क्लासेन के अलावा इस सूची में तीन अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा तीसरे, शिवम दुबे चौथे और रियान पराग पांचवे पायदान पर हैं।

IPL 2024: टी20 करियर में पहली बार नंबर-9 पर बैटिंग करने उतरे धोनी तो भड़के हरभजन सिंह, दी क्रिकेट छोड़ने की सलाह

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले खिलाड़ी-

सुनील नरेन- 32

हेनरिक क्लासेन- 31

अभिषेक शर्मा- 28

शिवम दुबे- 26

रियान पराग- 25

IPL 2024: ऑरेंज कैप की रेस में सुनील नरेन की लंबी छलांग, विराट कोहली के इतने करीब पहुंचे; जसप्रीत बुमराह की पर्पल कैप को खतरा

विराट कोहली और ऋषभ पंत 24-24 छक्कों के साथ इस लिस्ट में क्रमश: 6ठे और 7वें पायदान पर हैं।

वहीं बात करें आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की तो इस सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 57 चौकों के साथ टॉप पर हैं। गायकवाड़ के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के फिलिप सॉल्ट ही हैं जिन्होंने इस सीजन 50 चौके लगाए हैं। इस सूची में विराट कोहली (48) तीसरे, सुनील नरेन (46) चौथे और ट्रेविस हेड (46) पांचवे पायदान पर हैं।

2024-05-06T04:25:52Z dg43tfdfdgfd