DC vs RR, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लीग स्टेज अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और हर मैच के नतीजे के हिसाब से प्लेऑफ की रेस पर असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार (7 मई 2024) को मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन (Sanju Samson) कर रहे हैं।
इंडियन प्रींमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स का सफर शानदार रहा है। टीम ने अब तक 10 में से 8 मैच जीत लिए हैं और वे दूसरे नंबर पर हैं। टीम को प्लेऑफ के लिए आधिकारिक रुप से क्वालिफाई करने के लिए केवल एक मैच जीतना जरूरी है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ये मैच करो या मरो का है। टीम ने 11 में से केवल 5 मैच जीते हैं। वे फिलहाल छठे नंबर पर मौजूद है। अगर उसे क्वालिफाई करना है तो अपने बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे।
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप।
2024-05-07T02:26:13Z dg43tfdfdgfd