DIAMOND LEAGUE DOHA 2024 LIVE STREAMING: नीरज चोपड़ा दोहा में करेंगे सीजन की शुरुआत, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट

Diamond League Doha 2024 Live Streaming:भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा गुरुवार से अपने सीजन की शुरुआत करने वाले हैं। दोहा में होने वाली डायमंड लीग उनकी सीजन की पहली प्रतियोगिता है। नीरज के अलावा एशियन गेम्स मेडलिस्ट किशोर जेना भी दोहा लीग में हिस्सा लेंगे। जेना पहली बार डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। जुलाई में होने वाले ओलंपिक खेलों से पहले यह प्रतियोगित दोनों खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है।

पिछली बार दोहा लीग जीते थे नीरज

इस लीग में 10 जैवलिन थ्रोअर हिस्सा लेंगे। नीरज और जेना का सामना यहां पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट चेक गणराज्य के याकूब वालेश से होगा। यूरोपीय चैम्पियन जर्मनी के जूलियन वेबर भी लीग में उतरेंगे। चोपड़ा पिछली बार दोहा लीग में पहले स्थान पर रहे थे। 2023 में वालेश और पीटर्स को हराया था।

पीटर्स ने फेंका था 93.07 मीटर का थ्रो

दोहा की बात करें तो यहां पीटर्स ने 2022 में 93.07 मीटर का थ्रो फेंका था। टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट वालेश ने 2023 डायमंड लीग जीती थी। उन्होंने दोहा में 2022 में उन्होंने 90.88 मीटर का थ्रो फेंका था।

चोपड़ा ने डायमंड लीग के तीन अलग-अलग चरण जीते हैं और 2022 में चैम्पियंस ट्रॉफी हासिल की थी। 2022 के फाइनल में उन्होंने 88.44 मीटर की थ्रो फेंकी थी। वह पिछले साल अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे। उन्हें वालेश के हाथों हार मिली थी। यूजीन में हुए फाइनल में वह केवल  83.80 मीटर का ही थ्रो फेंका था।

कब है डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का इवेंट?

डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो का इवेंट 10 मई को है।

डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो इवेंट किस समय शुरू होगा?

डायमंड लीग में जैवलिन थ्रो इवेंट रात 10 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं जैवलिन थ्रो इवेंट का लाइव टेलीकास्ट?

जैवलिन थ्रो इवेंट का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स18 पर होगा।

कहां देख सकते हैं जैवलिन थ्रो इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग?

जैवलिन थ्रो इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर होगी।

2024-05-09T08:14:56Z dg43tfdfdgfd