IPL 2024: 6,8,4,11 और 4; T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले डरा रही रोहित शर्मा की फॉर्म

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) पर निगाहें हैं और भारतीय टीम की चिंता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस चिंता का कारण कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म है। मुंबई इंडियंस (MI)के पूर्व कप्तान पिछले 5 मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। रोहित ने सीजन की शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन अब वह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पिछली 5 पारियों में वह सिर्फ 33 रन बना पाए हैं।

रोहित शर्मा का न चलना भारतीय टीम के लिए चिंता की खबर है। वह टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करते नजर आएंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तरह टीम को उनसे इम्पैक्ट वाली शुरुआत की जरूरत है। अगर वह नहीं चले तो आईपीएल 2024 में जो हाल मुंबई इंडियंस का है वह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की स्थिति हो सकती है। ऐसा नहीं है कि रोहित पूरे सीजन संघर्ष करते नजर आए।

रोहित ने आईपीएल 2024 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2024 की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। उन्होंने शुरुआत सात मैचों में खूब रन बनाए। एक शतक भी जड़ा। वह ऑरेंज कैप की रेस में थे। उन्होंने 7 मैच में 297 रन ठोक दिए थे। इसके बाद अगले 5 मैच में केवल 33 रन बना पाएं। इन 5 मैचों में उनका औसत 6.6 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट 92 क रहा है। 5 में से 4 पारियों में वह सिंगल डिजिट में आउट हुए।

आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे

हालांकि, आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड देखा जाए तो आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करेंगे। उन्होंने 12 मैच में 30 के औसत और 152.78 के स्ट्राइक रेट से 330 रन ठोक दिए हैं। इसमें एक शतक शामिल है। रोहित ने पिछले सीजन कुल 332 और 2022 में 268 रन बनाए थे। मुंबई के 2 मैच और बाकी है। उम्मीद होगी कि रोहित इसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

2024-05-06T19:36:26Z dg43tfdfdgfd