PARIS OLYMPICS DAY 1 LIVE UPDATES JULY 27: निशानेबाज आज दिलाएंगे पहला मेडल? यहां पढ़ें सारी अपडेट्स

Paris Olympics 2024 Day 1, 27th july Live Updates: पेरिस ओलंपिक की आज से आधिकारिक शुरुआत होने वाली है। भारत के कई खिलाड़ी आज एक्शन में नजर आएंगे। दिन की शुरुआत निशानेबाज करेंगे। आज भारतीय शूटर्स के पास मेडल जीतने का मौका है। इसके अलावा भारत के बैडमिंटन स्टार भी ग्रुप राउंड के मैच खेलने उतरेंगे। दिन के आखिर में भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप राउंड मैच खेलेगी और अभियान की शुरुआत करेगी। भारत के टेनिस और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी आज एक्शन में होंगे। आज ओलंपिक में कुल मिलाकर सात गोल्ड मेडल दाव पर होंगे। भारत के अलावा बाकी खिलाड़ियों की बात करें तो आज टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच भी एक्शन में दिखाई देंगे।

2024-07-27T07:03:40Z dg43tfdfdgfd