LOK SABHA ELECTION 2024 LIVE: कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप', छत्तीसगढ़ में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024 Live: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 अप्रैल 2024) अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अंबिकापुर की जनता ने लाल किला बनाया था। उस दौरान कांग्रेस की पूरी टोली ने मुझ पर हमला बोल दिया था। आपके आशीर्वाद से वही मोदी लाल किला पहुंचा और राष्ट्र के नाम संदेश दिया। आज वही सरगुजा फिर आशीर्वाद दे रहा है। बता दें कि मोदी की सभा अंबिकापुर के उसी कालेज मैदान में हो रही है, जहां 11 साल पहले प्रतीकात्मक लाल किला बनाया गया था।

सरगुजा क्षेत्र की जनता ने प्रतीकात्मक लाल किला बनाकर अपनी भावनाएं प्रदर्शित की थी कि दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से भी मोदी देश को संबोधित करें। इसके एक साल बाद ही लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत हासिल हुई थी और नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे।

अंबिकापुर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारी वाहनों का प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुलिस अधिकारियों सहित 1600 जवानों की ड्यूटी शहर में लगाई गई है। अंबिकापुर की सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे।

अरुणाचल प्रदेश के 8 बूथ पर दोबारा मतदान जारी

चुनाव आयोग ने मणिपुर के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में भी दोबारा मतदान कराने का फैसला किया है। अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिगं के दौरान कई मतदान केंद्रों पर हिंसा हुई थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला किया। यहां चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश के चार जिलों के आठ मतदान केंद्रों पर हुए लोकसभा चुनाव को 'अमान्य' घोषित कर दिया था। यहां मतदान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे।

2024-04-24T03:16:19Z dg43tfdfdgfd