युवक की हरकत पर समाजसेवियों की पहल

अंबा, संवाद सूत्र कुटुंबा में एक युवक ने एक समुदाय विशेष के आस्था के केंद्र में ओछी हरकत की, जिसे समाजसेवियों की पहल पर सलटा लिया गया है। तहकीकात में पता चला कि युवक विक्षिप्त है। मुखिया प्रतिनिधि चुनमुन सिंह, पैक्स अध्यक्ष नीलम सिंह, समाजसेवी धनंजय सिंह आदि ने इस मामले में पहल की। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। सौहार्द कायम है। प्रशासन की नजर इसपर बनी है। मामले को बेवजह तूल देने पर कार्रवाई होगी।

2024-04-18T18:01:45Z dg43tfdfdgfd